रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम भवरमाल में बीती शाम नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के ही रसोई में फांसी पर रस्सी से लटकता शव मिला। घटना की सूचना पर पुलिस उपनिरीक्षक आर के कश्यप सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भंवरमाल की पूजा गुप्ता पति आनंद गुप्ता उम्र 20 वर्ष का शनिवार की शाम 5:30 बजे के करीब घर के रसोई में संदिग्ध परिस्थितियों में नायलॉन रस्सी से लटकता शव मिला। इस दौरान पूजा घर में अकेली थी पूजा का पति खेतों में काम करने गया था वही उसकी सास भी नहीं थी। घटना के बाद  रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया ।जांच अधिकारी आर के कश्यप ने बताया कि अभी तक महिला के द्वारा फासी लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है परिजनों का बयान लिया गया परंतु कोई ठोस कारण अभी तक पता नहीं चल पाया।

लव मैरिज था – पूजा की शादी दूसरे जगह तय हुई थी परंतु वह अपने माता-पिता के पसंद से शादी न कर आनंद के साथ भाग गई थी शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच अनबन होने के कारण वह अंबिकापुर नारी निकेतन में कुछ दिन रही थी जिसे जनवरी में आनंद वापस लाया था।

पहले पत्नी के मर्डर का लगा था आरोप- आनंद पहली पत्नी के मर्डर के आरोप में धारा 302 में जेल भी जा चुका है जेल से निकलने के बाद उसने पूजा के साथ शादी की थी। आनंद पर पहली पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने का आरोप है।

Categorized in: