पाकिस्तानी शख्स से शादी करने के लिए सरहदें पार करने वाली अलवर की 35 वर्षीय अंजू का अब भारत आने का कोई इरादा नहीं है। उसे कथित तौर पर 40 लाख रुपये की कीमत का आलीशान फ्लैट गिफ्ट में मिला है। पिछले हफ्ते, अंजू ने अपने परिवार को बताया था कि वह जयपुर जा रही है, लेकिन वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मलकंद डिवीजन के ऊपरी दीर जिले के निवासी नसरुल्लाह के साथ रहने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। जब से अंजू पाकिस्तान गई है तब से उसको लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामला अंजू को मिले महंगे गिफ्ट का है।

Categorized in: