Redmi 12 5G Launch Soon: शाओमी 1 अगस्त को भारत में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इनमें Redmi 12 5G, Redmi Watch 3 Active और Xiaomi Smart TV X सीरीज शामिल हैं। कंपनी ने पहले ही Amazon ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Redmi 12 5G स्मार्टफोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बजट फोन को टीज कर रही है जिसकी वजह से इसके स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं।

Redmi 12 5G हाल ही में Amazon India वेबसाइट पर दिखाई दिया। वेबसाइट ने अब पेज पर ‘नोटिफाई मी’ बटन जोड़ा है। इसका मतलब है कि इच्छुक खरीदार ‘नोटिफाई मी’ बटन पर क्लिक करके अपकमिंग स्मार्टफोन पर नजर रख सकते हैं। आइये आपको रू-ब-रू कराते हैं Redmi 12 5G फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से।

Redmi 12 5G की कीमत (संभावित)
टिप्सटर अभिषेक यादव का कहना है कि Redmi 12 5G को दो मॉडल में पेश किया जा सकता है। इनमें 128GB स्टोरेज के साथ 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 8GB रैम शामिल हो सकती है। टिपस्टर के मुताबिक, 6GB रैम वेरिएंट की कीमत ₹9,999 हो सकती है। जबकि 8GB रैम मॉडल की कीमत ₹13,999 हो सकती है।

 

Redmi 12 5G स्पेसिफिकेशन (संभावित)
Amazon India ने अपकमिंग Redmi 12 5G स्मार्टफोन के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया है। कैमरे के मामले में, स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि एक कैमरा फिम फिल्टर के साथ 50 एमपी सेंसर पेश करेगा। यह भी पुष्टि की गई है कि स्मार्टफोन में 12GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा होगी।

Categorized in: