सरकार द्वारा सब्सिडी में कटौती के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को खरीदना महंगा हो गया है। ऐसे में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को सेल्स को बूस्ट करने के लिए कई कंपनियां शानदार स्कीम लेकर आ रही हैं। खासकर कंपनियां गाड़ी की ऑनरोड प्राइस पर 100% तक फाइनेंस कर रही हैं। ताकी ग्राहकों की जेब पर किसी तरह का भार नहीं आए और मंथली EMI पर वो आसानी से गाड़ी को खरीद पाएं। बेंगुलरु की कंपनी एथर एनर्जी भी अब अपने 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ऐसा ही शानदार ऑफर लेकर आई है।

100% फाइनेंस, 2999 की EMI
एथर ने बताया कि ग्राहकों के लिए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद को आसान बनाने के लिए कई बैंक और फाइनेंसि कंपनियों से हाथ मिलाया है। जिसके बाद कंपनी के प्रोडक्ट को 100% ऑनरोड फाइनेंस कराया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने IDFC फर्स्ट बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, एक्सिस बैंक, हीरो फिनकॉर्प और चोलामंडलम फाइनेंस शामिल हैं। ये सभी बैंक और NBFCs 100 फीसदी तक ऑनरोड फाइनेंसिंग दे रही हैं। ग्राहकों को इसके चलते 2,999 रुपए की EMI का ऑप्शन भी मिलेगा हैं।

कंपनी ला रही नया एंट्री लेवल वैरिएंट
एथर एनर्जी अपना नया एथर 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 अगस्त को लॉन्च करेगी। ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर लाइनअप में एंट्री-लेवल वैरिएंट होगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपए होगी। इसमें सब्सिडी शामिल नहीं है। कंपनी इस ई-स्कूटर की बुकिंग जल्द ही शुरू करेगी। इस स्कूटर में एक कलरफुल LED यूनिट मिलेगी। ये टचस्क्रीन यूनिट नहीं होगी। माना जा रहा है कि इसे स्विचगियर या स्मार्टफोन पर कंट्रोल के जरिए ऑपरेट किया जाएगा। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से ही इस पैनल को ऑपरेट किया जाएगा।

115Km की की रेंज मिलेगी
इस LED यूनिट के डिस्प्ले में ODO रीडिंग, बैटरी रेंज, राइडिंग मोड, स्पीड, नेविगेशन जैसे कई डिटेल मिलेंगे। ये स्क्रीन काफी बड़ी दिख रही है। इसमें नोटिफिकेशंस के साथ दूसरी डिटेल बेहद क्लियर दिखेंगी। जिससे राइडर का इसे पढ़ने में आसानी होगी। एथर 450S को 3kWh का बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का दावा है कि ये फुल चार्ज पर 115Km की रेंज देगा। इस रेंज को IDC (इंडियन ड्राइविंग कंडीशंस) द्वारा सर्टिफाइट किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा की होगी। इसका सीधा मुकाबला ओला S1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा।

Categorized in: