नई दिल्ली: धाकड़ बाइक चाहने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर निकल के सामने आई है। सबसे बड़ी बाइक मेकर कंपनी हीरो ने तो धमाल ही कर दिया है। जिससे ग्राहकों के लिए नए अवतार, गजब के लुक, डिजाइन वाली बाइक मिल गई है। जी हां यहां पर बात हो रही है, बाइक की तो चलिए आप भी इस बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां पर जान लें सभी डीटेल्स

 

दरअसल हीरो मोटोकॉर्प ने मौजूदा बाइक के मॉडल के मुकाबले नए 2023 अपडेटेड मॉडल में एक से बढ़कर एक खासियतों के साथ पेश किया गया है। वही नई एक्सट्रीम 200एस का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, से लेकर  मिड और टॉप एंड स्पीड रेंज में काफी बेहतर है। कंपनी ग्राहकों के जरुरत का ध्यान रखते हुए ऐसा बनाया है कि ,जो पहले से बेहतर ट्रांसमिशन, बेहतर पावर और स्टैबिलिटी हो।

कंपनी ने इस नई हीरो एक्सट्रीम 200एस 4वी को मून येलो, पैंथर ब्लैक मेटैलिक और प्रीमियम स्टेल्थ एडिशन जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है। जिसमें पहले से ज्यादा दमदार इंजन और पॉवर मिलता है।

कंपनी का कहना है कि इस नई बाइक को  XSense टेक्नॉलजी से लैस किया गया है, जिसनमें 200cc का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड OBD2 और E20 कंप्लायंट इंजन लगाया गया है। इस पॉवर की बात करें तो ये 8000 आरपीएम पर 19.1 पीएस पावर आउटपुट निकालता है। वही ये गाड़ी 6500 आरपीएम पर 17.35 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 गियर को दिया गया है।

कंपनी नेसइसमें 7-स्टेप अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है, जोर बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन के साथ 130 एमएम चौड़ा रेडियल रियर टायर हैंडलिंग आसान बनाता है।

कनेक्टिविटी और फीचर्स

कंपनी इस इसे यानी कि हीरो एक्सट्रीम 200एस 4वी को पूरी तरह से आधुनिक बनाने की कोशिश की है, जिससे कंपनी की इस बाइक को ज्यादा- ज्यादा लोग खरीद पाएं। इसमें पूरी तरह डिजिटल एलसीडी लगा है, जिसमें गियर इंडिकेटर, इको-मोड इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर और ट्रिप मीटर जैसे फीचर्स दिखते हैं। खास बात ये हैं कि इसे  स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन जैसी खासियतें भी मिलती है।

Categorized in: