फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) ने भारतीय बाजार में कुछ साल पहले एंट्री की थी। कंपनी की सबसे पहली एसयूवी Citroen C5 Aircross थी, जो भारत में बिकने वाली एसयूवी जीप कंपास को टक्कर देती है। लेकिन, इस एसयूवी की बिक्री लगातार गिरती जा रही है। पिछले महीने जून 2023 में इस एसयूवी की मात्र 12 यूनिट ही बिकीं। बता दें कि सिट्रोएन के पोर्टफोलियो में अभी 3 कारें हैं, जिनमें से यह सबसे महंगी मिड साइज एसयूवी है। आइए अब इसकी बिक्री डिटेल पर एक नजर डालते हैं।

महीना बिक्री संख्या
जनवरी 2023 16
फरवरी 2023 4
मार्च 2023 52
अप्रैल 2023 10
मई 2023 6
जून 2023 12

ऊपर दिए गए टेबल से पता चलते है कि किस तरह से इस एसयूवी की बिक्री संख्या में उतार-चढ़ाव आ रहा है। किसी महीने 4 यूनिट बिक रहीं, तो किसी महीने इसकी डिमांड 52 यूनिट तक पहुंच जा रही है। जून 2023 में सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) के बिक्री की बात करें, तो इस एसयूवी की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 29.41% की गिरावट देखी गई। जून में इसकी मात्र 12 यूनिट बिकी। हालांकि, यह मासिक आधार पर 100% की MoM वृद्धि थी।

Categorized in: