हम सभी घर की हर वस्तु और सामान को एक सुविधाजनक और अनुकूल स्थान देते हैं। इसका हमारे जीवन और दिनचर्या पर काफी गहरा असर होता है। कौन-सा सामान किस स्थान और किस दिशा में है, इसका समुचित ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

रेफ्रीजेरेटर यानी फ्रिज भी एक ऐसा ही आइटम है। आइए जानते हैं, घर में फ्रिज से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में (Vastu Tips for Fridge in Hindi)।

क्या कहते हैं वास्तुशास्त्री
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य और वास्तु विशेषज्ञ बेजन दारूवाला के अनुसार, हमारे घरों फ्रिज भी एक ऐसी चीज है, जिसका वास्तु शास्त्र के अनुसार रख-रखाव बहुत जरूरी है। फ्रिज को घर में सही दिशा में सही जगह पर रखने से घर में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है।

वास्तु के अनुसार, फ्रिज रखने से बीमारियां भी दूर रहती हैं। लेकिन फ्रिज के गलत जगह और गलत दिशा में होने से गंभीर वास्तुदोष होते हैं। आइए जानते हैं कि फ्रिज को किस दिशा में रखना चाहिए। इसका डोर यानी दरवाजा किस दिशा में खुलना चाहिए और कौन-से दिशा फ्रिज के लिए सही नहीं है।
फ्रिज की प्रकृति
फ्रिज के इलेक्ट्रॉनिक आइटम है। यह बिजली से चलता है यानी इसमें अग्नि और तरंग का वास होता है। लेकिन इसमें मौजूद गैस वायु का प्रतिनिधित्व करता है। यानी, यह हवा का निवास स्थान है।

ये दिशा है में फ्रिज के लिए बेस्ट
इसलिए फ्रिज के लिए घर का वायव्य कोण सर्वोत्तम है। यानी, फ्रिज को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना विशेष लाभकारी है। लेकिन इस कोण पर फ्रिज फिट नहीं हो पा रहा हो, तब इसे अग्निकोण पर यानी पूर्व और दक्षिण दिशा में स्थापति करना चाहिए।
गलत दिशा में फ्रिज होने से वास्तुदोष
फ्रिज में अधिकांशतः भोजन और खाने-पीने से जुड़ी दैनिक उपयोग की वस्तुएं होती हैं। इन्हें गलत दिशा में रखने से उत्पन्न वास्तुदोष से घर में अन्न की हानि होती है।

भोजन में उपस्थित जीवन-शक्ति का ह्रास होता है। इससे बचने के लिए फ्रिज को इन दोनों दिशाओं में से किसी भी दिशा में रखने से इस वास्तुदोष से बचा जा सकता है।

 

इस दिशा में खुलना चाहिए फ्रिज का दरवाजा
रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज का घर में स्थापन के बाद यह ध्यान में रखना जरुरी है कि उसका दरवाजा सही दिशा में खुले। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा अन्न धन की दिशा मानी जाती है। इसलिए फ्रिज का डोर हमेशा पूर्व दिशा की ओर खुलना चाहिए।

पूर्व दिशा में फ्रिज का दरवाजा खुलने से उसमें रखी वस्तुओं और खाने की चीजों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु नियमों के मुताबिक इस दिशा में फ्रिज रखने से कभी भी धन की हानि नहीं होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

इस दिशा में न रखें फ्रिज
वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक़ फ्रिज को गलत दिशा और अनुचित स्थान पर रखने से घर में अन्न की कमी हो सकती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज कभी भी घर की दक्षिण दिशा और पश्चिम पश्चिम में नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि, घर का धन-धान्य से भरा होना जरुरी है, जबकि दक्षिण दिशा में फ्रिज के होने से घर की समृद्धि और सुख-शांति में विघ्न उत्पन्न होता है। इसलिए फ्रिज को कभी भी घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में न रखें।

Categorized in: