रेखा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि, रेखा फिल्मों से जुड़े इवेंट और पार्टियों में जरूर दिख जाती हैं लेकिन वो फिल्मों से काफी दूर हैं। रेखा ने अब इसकी वजह भी बताी है कि उन्होंने साल 2014 के बाद से कोई फिल्म क्यों नहीं साइन की है। रेखा ने अपने इस बातचीत में बताया है कि वो पर्दे से करीब एक दशक से क्यों गायब हैं।

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में शुमार रेखा अक्सर अवॉर्ड समारोह पुरस्कार समारोहों और बॉलीवुड पार्टियों में नजर आया करती हैं, लेकिन उन्होंने साल 2014 के बाद से एक भी बड़ी फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने हाल ही में अपने करियर के बारे में कुछ बातें कही और बताया कि वह इतने समय से आखिर बड़े पर्दे से दूर क्यों हैं।

 

रेखा ने कहा, खुद को मानती हैं भाग्यशाली

रेखा ने अपनी बातें बताते हुए एक मैगजीन को बताया कि वह खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो करना पसंद है उसे चुनने का उन्हें अधिकार मिला है और साथ ही उन्हें मिलने वाले ने वाले प्रोजेक्ट को ना कहने की लग्जरी भी है और इसलिए वो खुद को लकी मानती हैं।

 

कहा- जब वक्त सही होता है, तो सही प्रॉजेक्ट भी उसे ढूंढ लेगा

उन्होंने कहा कि चाहे वो फिल्में बनाएं या न बनाएं, लेकिन उनकी सिनेमैटिक व्यक्तित्व कभी उनका साथ नहीं छोड़ती और ये व्यक्तित्व देखने वालों की आंखों में होती है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जो पसंद है उसे फिर से जीने के लिए उनकी अपनी यादें भी हैं और जब वक्त सही होता है, तो सही प्रॉजेक्ट भी उसे ढूंढ लेगा। उन्होंने कहा कि वह ये खुद चुनती हैं कि उन्हें कहां रहना है या फिर कहां नहीं ।

रेखा से पूछा गया कि क्या जब आप किसी से या किसी चीज से प्यार करते हैं तो क्या ये प्यार कभी खत्म होता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब एक बार रिलेशनशिप बन जाता है तो वो हमेशा के लिए होता है। कभी-कभी हम अधिक चाह सकते हैं और कभी-कभी ये काफी ज्यादा होता है और यह बात रेखा की कला पर भी लागू होती है।

आखिरी बार 2014 में आई फिल्म ‘सुपर नानी’ में नजर आई थीं

रेखा ने कहा कि वह हर दिन एक न्यू कमर की तरह खुद को महसूस करती हैं और वह उन सबपर भरोसा करती हैं जो उनकी तरह कमिटमेंट्स दिखाते हैं। रेखा आखिरी बार 2014 में आई फिल्म ‘सुपर नानी’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ से में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं।

Categorized in: