अंबिकापुर। केन्द्रीय जेल के सामने से महिला की स्कूटी अज्ञात चोरों ने पार कर दी। महिला 28 जून को 11.30 बजे कंेद्रीय जेल में अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने गई थी। महिला की रिपोर्ट पर मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्कूटी चोरी करने के बाद अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रेशमी चौहान पति संजय चौहान निवासी गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर की रहने वाली है। वह 28 जून को 11.30 बजे अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने कंेद्रीय जेल गई थी। स्कूटी को जेल के गेट के सामने खड़ी करके अंदर गई और मुलाकात करने के बाद जब वह घर जाने निकली तो स्कूटी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चलने पर वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी, विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही संदीप यादव पिता जीतू यादव 23 वर्ष निवासी बाबूपारा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक अतुल शर्मा, नगर सैनिक दिनेश यादव शामिल रहे।

Categorized in: