ओप्पो आजकल अपने नए स्मार्टफोन Oppo K11 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच इस फोन को TENAA और 3C से सर्टिफिकेशन मिल गया है। TENAA सर्टिफिकेशन में ओप्पो के इस अपकमिंग फोन के डिजाइन के साथ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर PJC110 है। 3C सर्टिफिकेशन में बताया गया है कि फोन 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और यह एक 5G डिवाइस होगा।

मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
TENAA लिस्टिंग में सामने आई तस्वीरों को देख कर कहा जा सकता है कि इस फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देने वाली है। इसके अलावा इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन 2.7GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में ऑफर किए जाने वाले चिपसेट का नाम आने वाले दिनों में सामने आ सकता है।

डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट दे सकती है। यह फोन तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। TENAA की मानें तो फोन में 6जीबी, 8जीबी और 12जीबी रैम मिलेगी। यह डिवाइस 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज में आ सकता है। बताया जा रहा है कि माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इस फोन की मेमरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए अभी करें रिचार्ज, 84 दिन तक चलेंगे ये धांसू प्लान
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। बैटरी की बात करें को फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Categorized in: