ब्रिटिश कंपनी ट्रायम्फ और बजाज ऑटो ने मिलकर दो नई मोटरसाइकिल तैयार की हैं। इसमें पहली ट्रायम्फ स्पीड 400 और दूसरी स्क्रैम्बलर 400X है। ट्रायम्फ स्पीड 400 एक स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकिल है। ये काफी हद तक स्ट्रीट ट्विन से मिलती नजर आती है, जिसे अब स्पीड ट्विन 900 कहा जाता है। वहीं, स्क्रैम्बलर 400X का डिजाइन स्क्रैम्बलर 900 से मिलता दिखाई देता है। इन मोटरसाइकिल का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड के कई मॉडल के साथ होंडा CB350 से होगा।

ट्रायम्फ की इन दोनों मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन बजाज कर रही है। जैसे वो KTM और हुस्कवर्ना सिंगल-सिलेंडर लाइनअप का प्रोडक्शन कर रही है। इस पार्टनरशिप से तैयार होने वाली इन मोटरसाइकिल का ये पहला सेट है। इनके फीचर्स की डिटेल भी सामने आ चुकी हैं। बस अब इनकी कीमत और लॉन्चिंग का इंतजार है।

ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X का डिजाइन

इनके डिजाइन की बात करें तो ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X दोनों नियो-रेट्रो लुक में पूरी तरह से फिट बैठते हैं। इनमें गोल हेडलाइट, मिनिमल बॉडी पैनल, 43mm गोल्ड USD फोर्क्स, स्टाइलिश सिल्वर एक्सेंट के साथ ज्यादातर ब्लैक-आउट इंजन बे, कंट्रास्टिंग फ्यूल टैंक कलर मिलता है। स्पीड 400 में बार-एंड मिरर, सिंगल-टिप एग्जॉस्ट और सिंगल सीट है।
स्क्रैम्बलर 400X में रेगुलर ORVMs मिलते हैं। इसमें हेडलाइट ग्रिल, लंबा हैंडलबार, नक्कल गार्ड, स्क्रैम्बलर-स्टाइल ट्विन-टिप एग्जॉस्ट और स्प्लिट सीटें हैं। दोनों के लिए कंपोनेंट्री थोड़ी अलग है। स्पीड 400 में दोनों सिरों पर 17-इंच के एलॉय व्हील, मेटजेलर स्पोर्टेक M9RR टायर, 140mm फ्रंट और 130mm रियर सस्पेंशन ट्रैवल, 300mm फ्रंट डिस्क, डुअल-चैनल ABS, सीट की ऊंचाई 790mm और बहुत कुछ मिलता है।

स्क्रैम्बलर 400X में ब्लॉक पैटर्न के साथ मेटजेलर कारू स्ट्रीट टायर के साथ 19-फ्रंट और 17-रियर व्हील दिया है। दोनों सिरों पर 150mm सस्पेंशन ट्रैवल, 320mm फ्रंट डिस्क, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS, सीट की ऊंचाई 835mm और बहुत कुछ मिलता है। स्पीड 400 का वजन 170 किलोग्राम है। वहीं, स्क्रैम्बलर 400X का वजन 179 किलोग्राम है।

इसमें एक बड़ा एनालॉग स्पीडो और एक डिजिटल टैचो के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। दोनों मोटरसाइकिल में ऑल-LED लाइटिंग, हीटेड ग्रिप्स, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, स्विचेबल ट्रांजैक्शन कंट्रोल, गियर पोजिशन इंडिकेटर भी मिलते हैं।
ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X के इंजन
इन दोनों मोटरसाइकिलों में नया TR-सीरीज 398cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें DOHC और लिक्विड-कूलिंग सेटअप के साथ-साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और ग्रैन्युलर थ्रॉटल मॉड्यूलेशन के लिए राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी मिलती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो 8000 RPM पर 40 bhp का पावर और 6500 RPM पर 37.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जो इसे KTM 390 रेंज के इंजन के करीब लाता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। जबकि, 900cc ट्विन-सिलेंडर मॉडल में अभी भी 5-स्पीड गियरबॉक्स ही मिलता है।

Categorized in: