अंबिकापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर के शक्ति केन्द्र ठनगनपारा में घर-घर जन संपर्क अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 09 वर्षों के कार्यकाल में आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। मोदी सरकार की योजनाओं से देश के प्रत्येक नागरिक को कुछ न कुछ लाभ अवश्य हुआ है, जनता मोदी सरकार को फिर से दोहराने के लिए तैयार बैठी है। सम्पर्क के दौरान आम जनता से 90909 02024 नंबर पर मिस्ड कॉल भी कराया गया तथा रजिस्टर में नाम भी दर्ज किया गया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, पार्षद रमेश जायसवाल, मधु चौदहा, संतोष दास, मनोज सोनी, हरजीत छाबड़ा, नीलम राजवाड़े, इंदु कश्यप, मयंक जायसवाल, संटू जायसवाल, प्रभात विश्वास, अजय सोनी, सक्षम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Categorized in: