बलरामपुर। शुक्रवार की शाम छह बजे बाबा बच्छराज कुंवर धाम में मूसलाधार बारिश का पानी नाले में तेज रफ्तार में बहने लगा। पहाडिय़ों से जब पानी उतरा तो दुकानें भी बहने लगी। मुश्किल से लोगों ने अपनी जान बचाई। वहीं रामानुजगंज, झारखंड के दर्जनों लोग घंटों फंसे रहे, जो पानी कम होने के बाद ही निकल पाए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब बाबा बच्छराज कुंवरधाम में मूसलाधार बारिश शुरू हुई और देखते-देखते आसपास के सभी नाले उफान पर आ गए। जब पहाडिय़ों से पानी नीचे उतरा तो धाम के नीचे लगी दुकानें भी बहने लगी, कई लोग इसके चपेट में आ गए। जैसे-तैसे लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। नालों के उफान पर आने से नगर के बंशी पुरी, उमेश पुरी, विनोद केसरी, अशोक ठाकुर, आशीष गुप्ता, प्रेम पुरी, विमलेश सिंह सहित अन्य लोग घंटों फंसे रहे। नाले का जलस्तर कम होने के बाद ही वे निकल पाए।

Categorized in: