भटगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव परिसर से बीते 16 जून को सबमर्सिबल पंप को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। इसकी रिपोर्ट प्राचार्य पतिराम तोमर ने भटगांव थाना में दर्ज कराई थी। नगर पंचायत के द्वारा स्कूल परिसर में सबमर्सिबल पंप लगवाया गया था, जिसे चालू करने पर पानी नहीं आया। मौके पर जाकर देखे तो सबमर्सिबल पंप को कोई अज्ञात चोर केबल तार सहित चोरी कर ले गया था और पाइप को तोड़ कर फेंक दिए थे। थाना भटगांव में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379, 427 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ईटा भ_ा निवासी फुकली एवं गोलू सबमर्सिबल पंप बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे हैं। सूचना पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। इनके निशानदेही पर पंप व तार, कीमत करीब 25 हजार रुपये जप्त कर आरोपी सहजाद खान उर्फ फुकली पिता अब्दुल रसीद 18 वर्ष एवं शुभम जायसवाल उर्फ गोलू पिता शेखर जायसवाल 22 वर्ष निवासी र्इंटा भ_ा, थाना भटगांव को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने तथा चोरी के मामले में आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें जेल भेजने के सख्त निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिसिंग को दुरूस्त करने की कवायद के साथ ही थाना में दर्ज किए गए मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Categorized in: