नवरत्न कंपनी रेलवे विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Limited) के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान 278 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस सरकारी कंपनी के पोजीशनल निवेशकों ने इस दौरान खूब कमाई की है। कंपनी के शेयरों में आई की बड़ी वजहों में से एक इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का विशेष ध्यान देना है। बता दें, बीते कुछ दिनों रेलवे विकास निगम शेयर बाजार में मुनाफा वसूली का शिकार है।

बीते एक साल में कंपनी को मिले खूब वर्क ऑर्डर

कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल के दौरान आई तेजी की बड़ी वजह लॉर्ज ऑर्डर हैं। इन बड़े ऑर्डर में मुंबई मेट्रो लाइन और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कंस्ट्रक्शन और मेंटनेंस का भी काम शामिल है। मार्च 2023 में रेलवे ने 120 वंदे भारत ट्रेन के मैन्युफैक्चरिंग और मेंटनेंस का काम रेलवे विकास निगम को दिया था। कंपनी इस सेमी हाई स्पीड का उत्पादन महाराष्ट्र के लातूर में करेगी। बता दें, रेलवे इस प्रोजेक्ट की कीमत 24,000 करोड़ रुपये तय की है।

हर शेयर पर ₹5.50 डिविडेंड दे रहा यह सरकारी बैंक, निवेशकों में खरीदने की मची होड़
71 साल के शख्स ने 35 की लड़की से की शादी, फिर क्या हुआ ऐसा कि 10 लाख में करवाया मर्डर
बनाना है तो कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाइए, नहीं तो विधायक ही ठीक; DK शिवकुमार ने खड़गे से जताई मंशा
शिवकुमार ने CM पद को लेकर दिया सुलह का फॉर्मूला, बिहार में BJP का ऑपरेशन कमांडो चालू; टॉप-5 न्यूज
एक साल पहले रेलवे विकास निगम के शेयर की कीमत 31 रुपये थी। तब से अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 118 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 86 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। हालांकि, 9 से 12 मई तक इस सरकारी कंपनी के शेयरों में लगातार लोअर सर्किट लगा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे कंपनी के शेयर 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 118.70 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें, बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 144.50 रुपये और 52 वीक लो 29 रुपये प्रति शेयर है।

Categorized in: