सूरजपुर। नगर सीमा से लगे ग्राम तिलसिंवा में मंगलवार को अतिक्रमण को लेकर महिलाओं के बीच हुई लट्ठ बाजी के बाद आज वहां की महिलाएं अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कलेटररेट के सामने धरने पर बैठ गई और अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहीं है। तिलसिंवा में स्थित भैसामार में गौठान के लिए आरक्षित भूमि पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी। शिकायत पर पहले तो ध्यान नही दिया गया।पर दोबारा शिकायत के बाद मंगलवार को तहसीलदार अतिक्रमण हटाने पहुचीं थी।जिस पर अतिक्रमणकारियो को अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया। इधर तहसीलदार मौके से निकली की उधर महिलाओं के बीच लट्ठ निकल गया। अतिक्रमणकारी कुछ महिलाएं लाठी डंडा लेकर उन महिलाओं पर पिल पड़ी जिन पर उन्हें सन्देह था कि इन्ही की शिकायत से उन पर कार्रवाई हो रही है।इस बीच दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई।जिसमें कई महिलाएं आहत भी हुई है। बाद में देर शाम सरपंच की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुचीं थी।सरपंच कामेश्वर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने काजल सिंह, प्राची सोनी, सरिता आगरिया, सोना बाई, तीजो बाई व अन्य के विरुद्ध धारा 147,148, 294, 506, 323 का अपराध दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष से सोना बाई की शिकायत पर बलकुंवर, गीता, फूलकुमारी, छिरमणिया, रामकुमारी, चित्रा, फूलबाई, निर्मला व अन्य के विरुद्ध उसी धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है। सरपंच ने शिकायत में कहा कि कुछ लोग बाहर से आकर सरकारी भूमि जिसे गौठान के लिए आरक्षित रखा गया पर कब्जा कर लिया गया है।जिसकी शिकायत पर जब कार्रवाई की बारी आई तो गांव की महिलाओं पर लाठी डंडे से यह कर पीटा कि शिकायत करोगे।जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वे करीब दस वर्ष से घर बना कर रहे है जिन्हें कल लाठी डंडे के बल पर खदेडने की कोशिश की गई जिससे महिलाओं को चोटें आई है।
00 कलेक्ट्रेट के सामने धरना……
इधर दूसरी ओर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य बिहारी लाल कुलदीप व सरपंच कामेश्वर सिंह की अगुवाई में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुचीं जहाँ गेट के सामने धरना पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया और अतिक्रमित भूमि को तत्काल खाली करा कर पंचायत के हवाले किये जाने की मांग की है।बताया गया है प्रशासन ने महिलाओं को भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही भूमि अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। तब महिलाओं ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया है। इस प्रदर्शन में भाजपा के नेता भी शामिल रहे।