युवक-युवती दोनों हैं विवाहित, दोनों के हैं एक-एक बच्चे

रामानुजनगर। प्यार मोहब्बत, शादी और धोखा के बाद एफआइआर…ऐसा ही एक मामला थाने पहुंचा है, जिसमें युवती ने युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। दोनों पहले से ही शादी-शुदा हैं, लेकिन दोनों ही पति-पत्नी से अलग-अलग रहते हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुड़ेली थाना पटना जिला कोरिया निवासी एक युवती की मुलाकात सूरजपुर जिले के थाना रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम माजा निवासी मंधूस साहू से कुछ दिन पूर्व हुई। दोनों ही एक-दूसरे के साथ रहने लगे। कुछ दिन दोनों बैकुंठपुर क्षेत्र में रहकर समय बिताए, इसके बाद मंधूस साहू उक्त युवती के साथ अपने घर मांजा में रहने लगे। युवक के स्वजनों को जब पता चला कि युवती दूसरे समाज की है तो दो दिन बाद ही इन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद वे रामानुजनगर में एक किराए के मकान में रहने लगे। कुछ दिन साथ रहने के बाद युवती को छोड़कर युवक चला गया। इसके बाद युवती ने पटना थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पटना पुलिस ने शून्य में मुकदमा कायम कर डायरी रामानुजनगर भेजा है। युवती के बयान के आधार पर धारा 376, 3(2)ढ के तहत विधिवत एफआइआर दर्ज की गई है। युवती के द्वारा जाति प्रमाण पत्र थाने में जमा करने के बाद मामले में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व से ही शादीशुदा युवक-युवती के एक-एक बच्चे भी हैं। इधर फरार युवक को पुलिस तलाश रही है।

Categorized in: