जगदलपुर । जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया है।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृत युवक की शिनाख्त राकेश सोनवाने के रूप में हुई है। जो वाहन रिपेयरिंग का काम करता था। मृतक के शव को अस्पताल लाया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एक यात्री बस गीदम से बीजापुर की तरफ जा ही थी। इसी बीच विपरीत दिशा से बाइक सवार युवक राकेश आ रहा था।

वहीं मनवा ढाबा के पास टर्निंग में बाइक और बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक बाइक समेत बस के टायर के नीचे आ गया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। मर्च्युरी में शव रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Categorized in: