रायपुर । अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखने के मामले में रायपुर की उरला थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 165 पौवा देशी शराब बरामद हुई है।

दरअसल 14 अप्रैल को थाना उरला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत हीरानगर अछोली बरगद पेड़ पास एक महिला थैले में शराब रखीं है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला निरीक्षक बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये की महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में महिला से वैध दस्तावेज की मांग करने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। जिस पर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 165 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 2,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 162/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Categorized in: