दंतेवाड़ा (वीएनएस)। दंतेवाड़ा में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवान लगातार सर्च अभियान करते हैं। गुरुवार को दंतेवाड़ा क्षेत्र में एक लाख की इनामी सहित दो नक्सलियों को सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली कई साल से नक्सली संगठन में रहकर कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे। गिरफ्तार नक्सलियों से सुरक्षा बल के जवान नक्सल गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।

Categorized in: