रायपुर –  राजधानी की देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा खेलाने वाले सटोरिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नकदी व मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

दरअसल 13 अप्रैल को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सिटी सेंटर मॉल के पास अपने मोबाईल फोन से आई.पी.एल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते सटोरिये विजय चंदवानी पिता भीमसेन चंदवानी उम्र 32 साल निवासी तिल्दा नेवरा साईं धाम मंदिर के पास थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल नगदी रकम 3,040/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त कर सटोरियें के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 50/23 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।

Categorized in: