विकास दुबे रामानुजगंज रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के अगुवाई में बलरामपुर विकासखंड एवं रामचंद्रपुर विकासखंड के हजारों किसानों की उपस्थिति में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज के भ्रष्ट कार्यप्रणाली को लेकर किसान आक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया इस दौरान दर्जनों किसानों के द्वारा बैंक की भ्रष्ट कार्यप्रणाली को लेकर जमकर भड़ास निकाली वही मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांग का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों की हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं ऋण माफी से लेकर अन्य कई ऐसे कार्य हुए जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान है। मैं भी किसान पुत्र एवं खुद भी किसान हूं मैं किसानों का दर्द समझता हूं जिस प्रकार से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज का लंबे समय से भ्रष्ट कार्यप्रणाली चला आ रहा है इससे किसानों में गहरा आक्रोश है। मुझे बहुत ही पीड़ा हुई जब जिला सहकारी बैंक शाखा रामानुजगंज में बुजुर्ग किसान जिनका हाथ भी टूटा था उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ इस प्रकार का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुल्म करने वाला के साथ-साथ जुल्म सहने वाला भी दोषी होता है। आप लोगों ने मुझ पर विश्वास करके मुझे इस स्थान पर पहुंचाया है कि आप लोगों की आवाज उठा सकूं। जब जब आप लोगों के साथ अत्याचार जुल्म होता है मुझे बहुत पीड़ा होती है मैं आपकी लड़ाई 24 घंटे लड़ने के लिए तैयार रहता हूं। इस दौरान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष रिपुजित सिंह, बलरामपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष संतन भगत यासीन अंसारी, पार्षद अशोक जयसवाल, नन्हे लाल गुप्ता,जसवंत सिंह, मंगलेश प्रजापति, समर बहादुर सिंह, मुन्ना गुप्ता सनोज दास, मोनू ठाकुर,इंद्रजीत दीक्षित, राजा चौबे, विनोद तिवारी, राजेंद्र श्रीवास, संजीव गुप्ता, शैलेश गुप्ता, सलीम खान, राहुल जीत सिंह, परममिंज, प्रेम सागर सिंह,करमचंद सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह एवं आभार प्रदर्शन जसवंत सिंह ने किया।

Categorized in: