अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। कुसमी स्थित धरम मंडा में प्रकृति की पूजा का महापर्व सरहुल पर्व गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया गया. उरांव समाज के द्वारा इस अवसर पर तहसील कार्यालय के सामने स्थित धरम मंडा में जुटे श्रद्वालुओं ने खुशहाली की कामना के साथ भगवान महादेव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की.

पूजा अर्चना के बाद सरहुल पूजा के लिए निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए समाज के लोग सुबह से ही शहर के उक्त धरम मंडा स्थल में जुटने लगे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए ग्रामीण, ढोल और नगाडे के साथ सभी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। यह यात्रा निर्धारित कार्यक्रम स्थल से निकल कर थान पारा से मस्जिद रोड़ होते हुवें शिव चौक पंहुचा तथा यहां से बस स्टेण्ड होते हुवें पुनः धरम मंडा पहुंच कर धार्मिक सभा में तब्दील हों गई।

सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उरांव समाज के संरक्षक राजेंद्र भगत ने कहा आदिवासी समाज अपने पुरखों की रीतियों और परंपराओं का पूरी तरह से पालन करते आ रहा है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. उन्होनें सचेत करते हुए सभी को एक साथ चलने की अपील की. तथा सरहुला पूजा की विधि और महत्व का विस्तार से वर्णन किया. इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक लोक गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोहा.

इस बिच धार्मिक कार्यक्रम में पहुचे एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो को उरांव समाज के देवान रामचंद्र निकुंज के नेतृत्व में चैत्र पूर्णिमा सरहुल पर्व पर प्रतिवर्ष समान्य अवकाश घोषित हों. सभी ग्रामीण की अखरा सरना स्थल को संरक्षित किया जावेगा सहित कुल छः मांगो का मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौपा.

सभा को सम्बोधित विधायक चिंतामणि सिंह, देवधन भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया तथा मंच का संचालक सौरभ भगत, उत्पल भगत ने किया. इस अवसर पर हीरामुनी निकुंज, बसंती भगत, सुनीता भगत, शशि भगत, इंद्रदेव निकुंज, देवसाय भगत, अम्बिकेश्वर पैकरा, प्रहलाद भगत, राजू भगत, सुनील नाग,  लक्ष्मी नारायण भगत, दीपक बुनकर, संदीप भगत सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

Categorized in: