मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । मनेंद्रगढ़ नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे अर्थ डे में पृथ्वी एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता लघु नाटिका की प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से पांचवी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी मेमोरी गेम में स्पॉट द डिफरेंस कक्षा तीसरी तथा टोटल रीकॉल कक्षा चौथी एवं पांचवी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई डॉ अम्बेडकर जयंती में कक्षा बारहवीं के वाद विवाद प्रतियोगिता कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार विजेता बने पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संजीव ताम्रकार श्री आशीष कक्कड़  प्रशांत अग्रवाल, श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी अक्कड़, श्रीमती तोशी अग्रवाल के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए । पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा । विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Categorized in: