मनेंद्रगढ़ ! शराब के नशे में धुत दो युवकों को पुलिस से हुज्जत बाजी करना उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाल दिया ! मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 के तहत लकड़ी डिपो के पास बने बैरियर में सुरक्षा के तहत वाहनों की जांच व आवागमन करने वाले लोगों के जांच पड़ताल हेतु पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जहां पर दो युवक शराब के नशे में धुत होकर आए और पुलिस कर्मियों के साथ हुज्जत बाजी करने लगे यहां तक की शराबी युवक पुलिस के साथ हाथापाई करने पर भी उतर आए ! पुलिस की समझाइश नहीं मानने और उग्र होने पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने पुलिस थाना मनेंद्रगढ़ में लिखित शिकायत की ! शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी एसआई सचिन सिंह ने कठोर कदम उठाते हुए दोनों शराबी युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें शहर में जुलूस के रूप में घुमाया ! मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शराबी युवकों के खिलाफ अपराध कायम किया है !

Categorized in: