मनेंद्रगढ़ ! शहर के बस स्टैंड के नीचे काली मंदिर रोड में एक युवक पारिवारिक विवाद को लेकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था तभी सूचना पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की जान बचा ली ! मिली जानकारी के अनुसार शहर के बस स्टैंड के पास काली मंदिर रोड निवासी एक युवक का किसी बात को लेकर उसके पत्नी से विवाद हो गया ! विवाद इतना बढ़ गया कि युवक अपनी जीवन लीला ही समाप्त करने पर उतारू हो गया और आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा युवक के इस कृत्य को देखकर घर परिवार के लोग हड़बड़ा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे युवक की जान बचा ली तथा पति पत्नी को समझाइश देकर विवाद को खत्म करा कर मामले को सुलझाया ! आत्महत्या का प्रयास कर रहे हैं युवक की जान बचाने तथा पति पत्नी के विवाद को सुलझाने में मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी एसआई सचिन सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंचे आरक्षक प्रमोद यादव, अजय पोया, राकेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही !

Categorized in: