मनेंद्रगढ़ ! कोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डऻ. पंकज शुक्ला ने शुक्रवार को कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देश पर जनकपुर थाना पहुंचे जहां पर उन्होंने जनकपुर थाना व कोटाडोल थाना मैं पदस्थ पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया ! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला ने गंभीरता पूर्वक पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत एवं कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं को सुना और समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया ! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने थाना कार्यालय परिसर की साफ सफाई, रिकॉर्ड, आर्म्स एम्युनेशन, अपराध चालान एवं मर्ग, शिकायतों आदि प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली तथा मामलों के त्वरित निराकरण के संबंध में दिशा निर्देश दिया ! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला ने पुलिसकर्मियों के आवास, बिजली, पानी एवं यात्रा भत्ता के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए ! बैठक में पुलिस थाना जनकपुर एवं कोटाडोल के थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे !

Categorized in: