कांकेर ।  जिले में  प्राइवेट बैंक मैनेजर बनकर 2  लाख ठगी का मामला सामने आया है। कोरर थाना में स्वापन कुमार टीकादार ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

स्वापन के मुताबिक उसे एक निजी बैंक मैनेजर के नाम से फोन आया। जिसमें अकाउंट बन्द होने की जानकारी दी गई। साथ ही साथ अकाउंट को अपडेट करने के लिए कहा गया।

जिसके लिए उनके बैंक खाता में लिंक मोबाइल नम्बर में एक मैसेज आया। उस मैसेज को क्लिक करने के बाद स्वापन के खाते से 2 लाख रुपए कट गए।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फोन करने वाले शख्स ने खुद को बंधन बैंक का मैनेजर बताया। इसके बाद कहा कि खाता बंद होने से पहले अपडेट करना होगा। फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण स्वापन ने अपनी पत्नी को मोबाइल दे दिया।

पत्नी ने बैंक मैनेजर समझकर भेजे गए मैसेज में क्लिक किया.जिसके बाद खाते से दो लाख रुपए कट गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Categorized in: