रायपुर । शहर में एक बार फिर जमीन  धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ये घटना सेजबहार थाना की है।

 पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार लखवानी ने बोरियाकला स्थित भूमि को प्लाट काटकर 1500 वर्ग फीट भूमि को 5.65 लाख रूपए में पिड़ित विनेश कुमार साहू से बिक्री करने का सौदा कर बोरिया कला मुजगहन में जमीन दिखाई फिर दूसरी  जमीन की रजिस्ट्री कर धोखाधडी किया।

पुलिस ने भादवि की धरा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: