नगर पालिका व बिजली विभाग की बैठक में बिजली चोरी का मामला आया सामने

मनेंद्रगढ़! नगर पालिका प्रशासन व बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय के सभा कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शहर की बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की बात कही ! बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे ने बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शहर के स्ट्रीट लाईट कहीं रात में बंद रहती हैं तो दिन में जलते दिखती हैं इस व्यवस्था को सुधारा जाए साथ ही जहां पर स्ट्रीट लाइट में मीटर नहीं लगे हैं वहां भी मीटर लगवाया जाए जिससे बिजली व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से संचालित हो साथी पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए 24 घंटे एक बिजली कर्मचारी की नियुक्ति किए जाने की बात की जिसमें बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी की कमी होने की बात कही ! बैठक में बताया गया कि एक अधिकारी दो दो निकायों की बिजली व्यवस्था को देखता है एक ही अधिकारी नगरी निकाय चर्चा व मनेंद्रगढ़ की बिजली व्यवस्था का देखरेख करता है ऐसी स्थिति में कैसे सुदृढ़ रुप से बिजली व्यवस्था संचालित हो सकेगी ! यहां तक बताया जा रहा था कि एक बिजली कर्मचारी 4 पंचायतों की बिजली व्यवस्था को देखता है ! नगर पालिका अध्यक्ष पटेल ने बिजली अधिकारियों से शहर की बिजली व्यवस्था, मीटर रीडिंग व बिजली बिल पूरी तरह से ठीक करने की बात कही है जिससे बिजली को लेकर किसी तरह की शिकायत व परेशानी सामने ना आए ! बैठक में पार्षदों ने भी बिजली से संबंधित अपनी समस्याएं रखें पार्षदों ने कहा कि घरों के ऊपर से भी तार गई हुई है उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए ! बिजली विभाग के अधिकारियों ने शहर की बिजली व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की बात कही है ! बैठक में यह भी बात सामने आई थी शाम ढलने के बाद शहर के विभिन्न वार्डों के घरों में बिजली तार में हुकिंग लगाकर घरों में चोरी की बिजली रात भर चलाई जाती है सुबह हुकिंग को निकाल दिया जाता है ! बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे, पार्षद नागेंद्र जयसवाल, पप्पू हुसैन, मोहम्मद शाहिद, गोपाल गुप्ता, शिव यादव सहित बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे!

Categorized in: