नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं डीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना

मनेंद्रगढ़ ! छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मंशा अनुसार गुरुवार को वन विभाग के द्वारा निशुल्क घर पहुंच पौधा प्रदाय योजना का शुभारंभ किया गया इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं डीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया! इस अवसर पर डीएफओ विवेकानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार वन मंडल क्षेत्र के लोगों को घर पहुंच पौधा वितरण किया जाना है जिस योजना का शुभारंभ गुरुवार को किया गया है वन विभाग द्वारा नंबर जारी किया गया है जिस नंबर 7999613895 पर कॉल करके लोग पौधा लेने की जानकारी दे सकते हैं उनके फोन पर घर पहुंच सेवा पौधा वितरण की की जाएगी ! पर्यावरण को संरक्षण व संवर्धन करने तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु पौधे का निशुल्क वितरण करने की योजना है ! निशुल्क घर पहुंच पौधा प्रदाय वाहन को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी एवं डीएफओ विवेकानंद झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ! वाहन द्वारा लोगों की मांग पर उनके घरों तक निशुल्क पौधा पहुंचाने का काम किया जाएगा !

किया गया पौधारोपण

निशुल्क घर पहुंच पौधा प्रदाय करने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पश्चात वन मंडल अधिकारी कार्यालय परिसर के नर्सरी में वन विभाग के विश्रामगृह के पास पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, डीएफओ विवेकानंद झा, पत्रकार रंजीत सिंह, शुद्धू लाल बर्मा, राजेश सिंह सहित वन कर्मचारियों व अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक पौधारोपण किया तथा पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया !

Categorized in: