अम्बिकेश गुुप्ता / कुसमी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 81 बटालियन और वन विभाग रेंज कुसमी के संयुक्त तत्वधान में  कमांडेंट अनिल प्रसाद के निर्देशानुसार पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया.इस पौधा रोपण कार्यक्रम में बुधवार को डी 81 बटालियन सामरी के सहायक कमांडेंट एचबी मोनोनल के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के फलदार, औषधि अन्य प्रकार के पौधों का ग्राम -पंचायत, सामरी अंतर्गत ग्राम कूटकू में डेढ़ सौ ग्रामीणों के बीच लगभग 150 पौधा का वितरण किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट एचबी मोनोनल ने कहा पेड़ पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं. इससे पर्यावरण साफ और शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है इसलिए हम सभी का दायित्व है कि पौधे लगाएं और पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें इस अवसर पर ग्राम पंचायत सामरी के सरपंच श्रीमती भागमनिया नगेशिया सचिव ओम प्रकाश यादव और डी 81बटालियन के अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।

Categorized in: