मनेंद्रगढ़ विधायक ने श्रमिक की मौत पर उच्च स्तरीय जांच कराने की कहीं बात

मनेंद्रगढ़ ! चिरमिरी स्थित एस. ई. सी.एल. कुरासिया भूमिगत कोयला खदान में मंगलवार की आधी रात एक बड़ा हादसा घटित हो गया जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। मजदूर तृतीय पाली में काम कर रहा था और ड्रिलर ऑपरेटर ब्लास्ट करने बारूद लगा रहा था तभी पहले से लगे बारूद के ब्लास्ट हो जाने से उसके चीथड़े उड़ गए।बताया जा रहा है कि द्वितीय पाली में काम कर रहे अधिकारियों ने पहले से बारूद लगे होने की जानकारी किसी को नहीं दी थी और वे हाजिरी लगाकर चले गए थे हादसे में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है बुधवार की सुबह एसईसीएल के अधिकारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया।मिली जानकारी के अनुसार चिरमिरी के गोदरीपारा आजादनगर 750 ब्लॉक निवासी धनेश्वर दास पिता पुनीत राम एसईसीएल के कुरासिया भूमिगत खदान में ड्रिलर ऑपरेटर पद पर ग्रेड-5 में कार्यरत था।वह मंगलवार की रात 2 बजे तृतीय पाली में काम करने पहुंचा था वह कोयले के खदान में ड्रिल कर ब्लास्ट करने बारूद लगाने की कोशिश कर रहा था। तभी रात करीब 2.30 बजे के आसपास पहले से वहां लगे बारूद में अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ ब्लास्ट से धनेश्वर भी उड़ गया। इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात में ही मजदूर का शव इकट्ठा कर अस्पताल भिजवाया गया।घटना की जानकारी लगने पर बुधवार की सुबह खदान में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल समेत एसईसीएल के अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी एक एक बिंदुवार लिए।ड्रिलर ऑपरेटर की दर्दनाक मौत के पीछे द्वितीय पाली में काम कर रहे ओवरमेन, माइनिंग सरदार व शॉटफायर की लापरवाही बताई जा रही है। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने एसईसीएल के अधिकारियों से मजदूर की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है !सूत्रों के अनुसार ओवरमैन, माइनिंग सरदार, व शाटफायर तीनों हाजिरी लगाकर अपने घर चले गए थे।उन्होंने पहले से वहां बारूद लगे होने की जानकारी नहीं दी थी। इस कारण तृतीय पाली में काम कर रहे लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई और हादसा हो गया ! हादसे में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है !

Categorized in: