अंबिकापुर. व्हाट्सएप के माध्यम से एक डॉक्टर को परेशान करने व ४० हजार रुपए की मांग करने का आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिर तार किया है। मामला एक वर्ष पूर्व की है। डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को उसके घर से गिर तार किया है।
जानकारी के अनुसार जुलाई २०१९ में बौरीपारा निवासी डॉ. सितल जायसवाल को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी देते हुए ४० हजार रुपए की मांग की थी। नहीं देने पर फंसाने की बात कह कर परेशान कर रहा था। डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट ३ जुलाई २०१९ को कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। वहीं आरोपी कुछ दिनों से फरा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को खडग़वां निवासी २६ वर्षीय उत्तमचंद जायसवाल पिता शिवधन जायसवाल को उसके घर से गिर तार किया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह जुर्म करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दी है। कार्रवाई में एएसआई लक्ष्मी राम, प्रमोद पांडेय, ताकेश्वर सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे सहित अन्य लोग सक्रिय रहे।

Categorized in: