मनेंद्रगढ़! छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किए गए दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में टॉप टेन की सूची में दसवां जगह हासिल करने वाली कोरिया जिले के खोगापानी की छात्रा सुष्मिता पाल का सम्मान कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा हर संभव मदद देने का भी भरोसा दिया गया ! खोगापानी स्थित यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 10वीं की छात्रा सुष्मिता पाल ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश की टॉप टेन सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है वह घोषित परीक्षा परिणाम में 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किया है वह अपने परिजनों अपनी संस्था व अपने जिले को गौरवान्वित किया है ! मेधावी छात्रा सुष्मिता पाल के घर बुधवार को मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह एवं केल्हारी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी जीएस साव पहुंच कर उसे सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ! थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सचिन सिंह एवं केल्हारी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी जीएस साव ने छात्रा को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है ! थाना प्रभारियों के सामने छात्रा सुष्मिता पाल ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई है छात्रा का सम्मान के जाने पर उसके परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए थाना प्रभारियों का आभार प्रगट किया है !

Categorized in: