जगह-जगह स्वागत की तैयारियां, कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर आज शुक्रवार को सरगुजा पहुंचेंगे। इनके स्वागत और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि वे तीन मार्च शुक्रवार को प्रात: आठ बजे कोरबा से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 10 बजे उदयपुर पहुंचेंगे, यहां उदयपुर मंडल के  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा, 10.15 बजे लखनपुर और कुन्नी मंडल, 10.30 बजे अंबिकापुर ग्रामीण और दरिमा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। 11 बजे बिलासपुर चौक पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत, 11.15 बजे अस्पताल चौक पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा स्वागत, 11.30 बजे जयस्तंभ चौक पर व्यापार प्रकोष्ठ, व्यवसाय प्रकोष्ठ और आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत, 11.45 बजे महामाया चौक पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ, पंचायत प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत, 11.50 बजे संगम चौक पर किसान मोर्चा और स्वच्छता प्रकल्प की टीम द्वारा स्वागत, 12 बजे घड़ी चौक पर महिला मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ, आरटीआई प्रकोष्ठ की टीम द्वारा स्वागत एवं 12.15 बजे गांधी चौक पर नगर भाजपा मंडल, पार्षद दल और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव का भी आगमन होगा, वे 12.30 बजे पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे सरगुजा संभाग के अपेक्षित पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे तथा तीन बजे प्रेस वार्ता के बाद 3.30 बजे भाजपा सरगुजा जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

Categorized in: