आगामी 05 मार्च को रायपुर में होगा आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन…

बैकुंठपुर-मनेन्द्रगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आगामी 05 मार्च को रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। जिसमें एमसीबी जिले से भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि 19 मार्च 2023 को रायपुर में होने वाला प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन अब 05 मार्च 2023 को होगा। इस प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल म का 05 मार्च 2023 को आना अब निश्चित हो गया है। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने अरविंद केजरीवाल के साथ रायपुर आ रहे है। यह कार्यकर्त्ता सम्मेलन हम सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और अभिमान का क्षण है। जिसमें हमारे शीर्ष नेताओं का रायपुर आगमन और कार्यकर्ता संवाद आम आदमी पार्टी के 2023 विधान सभा चुनाव की तैयारी को मजबूती से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन के साथ आगे बढ़ाएगा।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन में जिलावार कार्यकर्ता संवाद में विशेष रूप से अभूतपूर्व सफलता और मजबूत संगठन के फलस्वरूप ही प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 05 मार्च 2023 को निश्चित किया गया है। जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान  कार्यकर्ताओं से 2023 के चुनावी तैयारी पर चर्चा कर आगम रणनीति तय करेंगे। 

आम आदमी पार्टी अब प्रदेशवासियो को  मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सुरक्षा आदि के नाम से सिर्फ खाना पूर्ति और हो रहे अकूत भ्रष्टाचार को जन दरबार तक ले जाने की तैयारी का मन बना चुकीं है।  कांग्रेस सरकार  क़ानून व्यवस्था और प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है इसके कई उदहारण रोज देखने सुनने को मिल रहे है। दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने जिस प्रकार पूरी दिल्ली में सिर्फ 5 साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? जैसे दिल्ली में 12 वीं तक मुफ्त एवं उच्च स्तरीय शिक्षा, 200 यूनिट मुफ्त बिजली. और बिजली के भाव बिलकुल बढ़े नही  साथ ही मुफ्त पानी भी दे रही है तथा स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं और दवाई मुफ्त दे रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ये सब अब भी आम जन मानस से कोसों दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोक लुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहते हुए छल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। और बीजेपी कांग्रेस दोनो मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल कर रहे हैं। पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेशवासियों से किए गए बिजली ,पानी , स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं उपलब्ध करा रही है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव , लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी है। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है। जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और  बूथ स्तर तक ले जायेंगे। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की तैयारी अब मजबूती से आगे बढ़ा रही है। जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय है। अब प्रदेशवासी आम आदमी पार्टी को अवसर देने का पूरा मन बना चुके हैं आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में जरुर बनेगी।

Categorized in: