महासमुंद । जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम कोलपदर के जंगल में दो भालुओं के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले जहां तेंदुए की लाश मिली थी।उसी जगह 2 भालू मृत मिले हैं  इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।मौके पर डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंची हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलपदर के जंगल के कक्ष क्रमांक 91 में दो भालुओं के शव मिले हैं. वन विभाग निगम बार अभ्यारण्य के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रहे।वहीं तेंदुए के शिकार करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के घर से तीर कमान, हथियार, बिजली तार, भालुओं के दांत बरामद किया गया है। भालुओं की शव मिलने के मामले में इन्ही आरोपियों के शामिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

बिजली तार बिछाकर वन्य जीवों के शिकार कर रहे शिकारी

बताया जा रहा कि भालुओं की लाश दो दिन पुरानी है. वन विभाग निगम की टीम आसपास के गांव में जांच पड़ताल कर रही है. जंगली सुअर के शिकार के लिए शिकारी बिजली तार बिछाकर रखे रहते हैं, जिससे बिजली करंट की चपेट में वन्य जीव आ रहे हैं. भालुओं के शव मिलने की सूचना पर महासमुंद व बलौदाबाजार जिले के वन अधिकारी संयुक्त जांच कर रहे. डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंची हुई है. आज पोस्टमार्टम के बाद भालुओं का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Categorized in: