लखनपुर (दिनेश बारी)- पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं उपसरपंच की मांग पर दो हेंडपंप की दी स्वीकृति हैंडपंप खनन के बाद वार्ड वासियों को मिला शुद्ध पेयजल लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम गोरता के वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 में पेयजल की समस्या से जूझ रहे वार्ड वासियों ने ग्राम के उपसरपंच मुकेश सिंह के माध्यम से कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव को ग्राम के वार्डों में पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए हैंडपंपों की मांग की थी समस्या से अवगत होने के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने पहल करते हुए छत्तीसगढ़ के पंचायत ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव से हैंडपंप की मांग की गई मांग पर छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री जी के द्वारा हैंड पंप खनन की स्वीकृति दी गई हैंडपंप स्वीकृति मिलने के बाद 20 जून को ग्राम गोरता के वार्ड क्रमांक 12 पनिका पारा एवं वार्ड क्रमांक 14 विश्वकर्मा पारा में हैंडपंप खनन के बाद पानी की समस्या से मुक्ति मिली। पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री के स्वीकृति पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया होने उपरांत ग्राम सरपंच उप सरपंच एवं वार्ड वासियों ने मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

Categorized in: