महंगई(मिथलेश जायसवाल)- सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महंगई के सुखलाल रवि पिता बलजीत रवि के यहां एक महिला शाम 6:00 बजे बरसते बारिश में आई उसके हाथ में एक 4 साल का बच्चा था पूछने के बाद बताई कि मैं उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हारिया से हूं मेरा पति विश्रामपुर में रहता है मेरे तीन बच्चे हैं मैं अपने पति से मिलने विश्रामपुर जा रही हूं। इतना कह कर महिला वहीं पर बैठी रही और अचानक कुछ ही देर में महिला वहां से 4 वर्ष बच्चे को छोड़कर चली गई घरवालों ने सोचा आसपास कहीं गई होगी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद वह महिला वापस नहीं आई सुखलाल रवि जिसके यहां बच्चा छोड़ा गया काफी परेशान हो गया और अंततः महंगई उप सरपंच संतोष जायसवाल व सरपंच पति जगरनाथ सिंह को इस बात की सूचना दी जिस पर ग्राम पंचायत खम्हरिया सरपंच छतर पाल सिंह को सूचना करते हुए कहा कि यह बच्चा आपके ग्राम पंचायत का बताया गया है। तत्काल इसके घर वालों खबर करें लेकिन क्योंकि बच्चा 4 साल का है किस घर से है। यह पहचाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। बच्चे के अभिभावक नहीं मिलने की स्थिति में इधर मामले की सूचना थाने में दी ने दि गई है। फिलहाल बच्चा मां पिताजी के बगैर रोता बिलखता ग्राम पंचायत महंगई की निगरानी में रखा गया है।
