दंतेवाड़ा- छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से ह्त्या कर दी है।  ये मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के मुताबिक़, हितामेटा गांव के पूर्व सरपंच रामधर आलमी 50 वर्ष की नक्सलियों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। पूर्व सरपंच पारिवारिक कार्य से मुरुमवाडा नारायणपुर जिले के एक गांव में गए हुए थे। 

ये गांव हांदावाड़ा जलप्रपात के पास है, जहां नक्सलियों ने शनिवार रात को रामधर की हत्या कर दी है। इससे पहले नक्‍सलियों बीजापुर और नारायणपुर में भी भाजपा के स्‍थानीय नेताओं को मौत के घाट उतार दिया। 

नक्सलियों ने घटना स्थल पर एक पर्चा भी फेंका है, जिस पर पूर्व सरपंच पर 2017 से पुलिस की सरेंडर पॉलिसी में सहयोग करने, गोपनीय सैनिक का काम करने, बोदघाट परियोजना में पैसा खाने का आरोप लगाया गया है। नक्सलियों ने लिखा है तीन बार समझाइश के बाद भी पूर्व सरपंच जनविरोधी कार्य कर रहा था इसलिए इसे सजा दिया जा रहा है। नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने इस हत्या की जवाबदारी ली है।

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर और बीजापुर में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब दंतेवाड़ा में भी एक जनप्रतिनिधि की नक्‍सलियों ने हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैला दी है।

Categorized in: