बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गागर नदी के पुल पर स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार बलरामपुर की ओर जा रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई, जिसमें प्रदीप कुजूर (17 वर्ष) देवनारायण (27 वर्ष) और अनुज (25 वर्ष) निवासी ग्राम खटवा बरदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों बलरामपुर की और से अम्बिकापुर जा रहे थे। तभी दोनों में जमकर भिड़ंत हो गई घटना की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एम्बुलेंस मौके पर पहुंच तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर मरीजों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस द्वारा मेडिकल कालेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया।

Categorized in: