रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)

शातिर चोर ने वेटर का ड्रेस पहन कर चोरी जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया

लेकिन लेकिन अंततः पकड़ा गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में इन दिनों शादी ब्याह का फंक्शन चल रहा है इसी दौरान चोरों ने मौका का फायदा उठा कर चोरी जैसी कई घटनाओं को अंजाम देने का कार्य कर रहे हैं। नगर के व्यवसाई संजय कुमार केसरी के सुपुत्र सारांश केसरी का शादी बीती रात नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित आमंत्रण धर्मशाला में शादी के दौरान रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था उसी भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए शातिर चोर ने उस फंक्शन में प्रवेश कर गया और वेटर का कपड़ा पहन कर चोरियों को अंजाम दिया जिसमें कई मोबाइल एवं हेडफोन सहित कई सामान चोरी कर उसे बेचने के लिए वहीं पर स्थित ट्रक ड्राइवरों के पास चला गया लेकिन उससे किसी ने नहीं खरीदा। वही लड़की पक्ष की बस में वेटर का ड्रेस धारण कर प्रवेश कर गया और रखी हुए सामानों को खंगालने लगा जब ड्राइवर ने पूछा कि इस गाड़ी में तुम क्या खोज रहे हो और जैसे ही ड्राइवर ने बस का दरवाजा बंद किया तो उसने खिड़की से तड़प कर भागने लगा चुकी नदी किनारे बसे आमंत्रण धर्मशाला से लगे हुए एनीकट के रास्ते भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। इस चोर के माध्यम से नगर में हुई चोरी का खुलासा होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है हो सकता है और कई चोरी के राज खुल जाए।

Categorized in: