रामानुजगंज/नगर पंचायत रामानुजगंज के लरनगसाय कम्युनिटी टाउन हॉल में शादी बियाह के दौरान लगाए गए टेंट को खोलते समय करंट की झटका लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कुर्ला गांव का रहने वाला श्यामल बांदेकर पिता मंटू बांदेकर उम्र 28 वर्ष रामानुजगंज के कंचन टेंट हाउस में कार्य करता था इसी दौरान लगाए गए टेंट का बांस उतारते समय टाउन हॉल में लगे पंखे में अचानक करंट प्रवाहित होने से उसको बिजली का झटका लगा और वहीं गिर पड़ा तत्पश्चात कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजन को खबर कर दी गई है लेकिन मजदूर ग्रेट के होने के कारण उनके परिजन लाश को लेने नहीं आ सकते ऐसी हालात में रामानुजगंज के थाना प्रभारी संतलाल आयाम के द्वारा लाश को भेजने की व्यवस्था की जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि मृत मजदूर के परिजनों को मुआवजा कौन देगा ? अब इस लापरवाही के लिए किसको जिम्मेदार माना जाए कहीं रसूखदार लोग तो यह नहीं सोच रहे की मजदूर की मौत एक आम बात हो गई है।

Categorized in: