अब तक दिव्यांग युवाओं ने 7 लाख 50 हजार का समान विक्रय कर चुके है

जशपुरनगर – जिला जशपुर में जिला प्रशासन की पहल एवं एडु वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना प्रशिक्षित दिव्यांग एव जिले के अन्य दिव्यांग हितग्राहियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे एलईडी लाइट, पावर बैंक, एनर्जी सेवर इक्विपमेंट आदि का असेम्बलिंग कार्य डिजिएबल सेंटर जशपुर में किया जा रहा है। जिसमें जिले की दिव्यांग हितग्राही सिलमीना तिग्गा द्वार कार्य किया जा रहा है।
जिले की इस अनोखी पहल की टैरिफ मशहूर उद्योगपति श्री आनंद महिंद्रा द्वारा भी अपने टिविटर हैंडल से टिविट किया है और दिव्यांग युवाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के दिव्यांग युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। और रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कौशल विकास अधिकारी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि जिले के लगभग 60 दिव्यांग युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया है। अब तक 7 लाख 50 हजार का एलईडी लाइट पावर बैंक एनर्जी सेवर इक्विपमेंट विक्रय कर चुके हैं। दिव्यांग युवाओं के हाथों से बनाए गए सामग्री को सी मार्ट के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है। साथ ही भिलाई और अन्य जिलों रायपुर के विकास प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर एलईडी लाइट विक्रय किया जा रहा है।

Categorized in: