मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। जिला एवं व्यापार केंद्र मनेंद्रगढ़ जो कि लगभग 23 वर्षों से मनेंद्रगढ़ के कार्यालय में संचालित है उसका शनिवार को एमसीबी कलेक्टर के बगैर जानकारी के स्थानांतरण अचानक बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट में किए जाने की सूचना व्यापारियों द्वारा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम को मिली । चेंबर ऑफ कॉमर्स के एमसीबी जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं कैट के जिलाध्यक्ष राजेश मंगतानी सहित चेंबर के अन्य सदस्य व्यापारी गण एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि जिला एवं उद्योग कार्यालय सुदूर ग्रामीणों वनांचलवासियों, आदिवासियों, व्यापारियों उद्यमियों को शासन द्वारा प्राप्त अनुदान सब्सिडी एवं नए रोजगार लगाने में मदद करता है । अतः चेंबर एवं व्यापारियों द्वारा इस अचानक हुए स्थानांतरण का विरोध किया गया । इस कार्यालय के मनेंद्रगढ़ एवं आसपास क्षेत्र से संबंधित फाइलों को यही मनेंद्रगढ़ कलेक्ट्रेट में रोकने हेतु उच्च अधिकारियों से निवेदन किया गया एवं रायपुर की टीम के द्वारा भी प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाया गया और अब हमारी चेंबर की टीम यह प्रयास कर रही है कि जब तक एमसीबी का स्थाई सेटअप चालू नहीं होता है तब तक इस कार्यालय को किसी सरकारी भवन में अस्थाई रूप से सोमवार से ही प्रारंभ किया जाए । चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा 2019-24 की औद्योगिक नीति में कुछ लिपिकीय त्रुटि पर भी सी ए अरिहंत बोथरा के द्वारा उद्योग संचनालय ,ध्यान आकृष्ट करवाया गया जिस पर 27 जनवरी 2023 को अधिसूचना जारी करके सुधार कर दिया गया । अब गोदाम वेयरहाउस आदि की स्थापना पर भी सामान्य उद्योग की भांति 45 प्रतिशत अनुदान प्राप्त होगा
परसगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र के आवंटन पर भी चेंबर के द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है । क्योंकि वर्तमान में उद्योग विभाग के पास उद्योग की स्थापना के लिए कोई भूमि उपलब्ध नहीं है इसलिए परसगढ़ी में भूमि आवंटन जल्दी होने से पूरे जिले में रोजगार में वृद्धि होगी । पत्रकार वार्ता में चेंबर ऑफ कॉमर्स के एमसीबी जिलाध्यक्ष
आनंद अग्रवाल, रफीक मेंमन प्रदेश उपाध्यक्ष, अरिहंत जैन प्रवक्ता, सिराज अंसारी, मीनू अग्रवाल, पीयूष चावड़ा, कैट व्यापार संगठन से जिला अध्यक्ष राजेश मस्तानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जयसवाल, आशु चावला, लोकेश्वर गुप्ता (कोषाध्यक्ष), मोहम्मद आरिफ, विकास सोनी सहित चेंबर वा कैट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Categorized in: