बीजापुर – बीजापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी  हैं। बताया जा रहा हैं कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम शादी समारोह में शामिल होने पेंकरम गांव गये हुए थे। यहां नक्सलियों ने आज दिनदहाड़े नीलकंठ ककेम क़ी  टांगी और धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए। यह घटना आवापल्ली थाना क्षेत्र की है।
वारदात की सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पुलिस इस हत्याकांड को लेकर जांच करने की बात कह रही हैं। उधर इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत ने बताया कि कुछ देर पहले ही इस हत्या की जानकारी मिली है। पेंकरम गांव में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दिये जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई है। हत्याकांड में किसका हाथ है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद हो सकेगा।

Categorized in: