अम्बिकापुर –  कलेक्टर एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 7 फरवरी 2023 को अपराह्न 4 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवास अधिनियम 2006 नियम 2007 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत  धारा 3(2) के दावों की स्वीकृति विषयक एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने उक्त बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा है।  

Categorized in: