राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर 74 वां गणतंत्र दिवस बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग की संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के साथ परेड का निरीक्षण किया, इसके पश्चात डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेष की जनता के नाम प्रेषित संदेष का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारे व शांति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाष में छोड़े गये। तत्पष्चात् परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सषस्त्र टुकडियां द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री सनत ठाकुर व परेड टू आईसी श्री आश्विनी दीवान के नेतृत्व में 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल सामरी, 12 वीं वाहिनी रामानुजगंज, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल बलरामपुर, पुरूष नगर सेना बलरामपुर, महिला नगर सेना बलरामपुर, वन विभाग, एनसीसी बालक, एनसीसी बालिका, स्कॉट्स, गाइड्स, स्वामी आत्मांनद विद्यालय बलरामपुर बालक एवं बालिका, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के दलों ने देषभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्षन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोष और उत्साह से सलामी दी। जिले शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Categorized in: