गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सूरजपुर- 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के परिसर में संक्षिप्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। देश के सभी कानूनों का स्त्रोत संविधान ही है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे कर्तव्य एवं निष्ठापूर्वक करना चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कहीं। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों का उत्साह पूर्वक सभी प्रशासनिक कार्य को समन्वय बनाकर टीम भावना से करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम सब एक टीम है और इसी भावना के साथ हमें कार्य करना हैं। उन्होंने बताया कि हमें कार्यालयीन कार्य को करते हुए अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है। हमारे सामने कठिनाईया कई तरह से अवरोध उत्पन्न करेंगी। जिससे हमें विचलित नहीं होना हैं, और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निरंतर निर्वहन करना है।
  इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, एसडीएम श्री रवि सिंह डिप्टी कलेक्टर नंदजी पांडे, प्रियंका रानी गुप्ता जिला अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: